About Delhi
Itinerary

दो दिवसीय यात्रा कार्यक्रम


पहला दिन - एक दिवसीय यात्रा कार्यक्रम के समान
दूसरा दिन

प्रातःकाल


क्या देखें: आप अपने दिन की शुरुआत महरौली के पुरातत्व पार्क से कर सकते हैं। यह दिल्ली का एकमात्र पुरातत्व पार्क है, जो महरौली में 200 एकड़ से बड़े क्षेत्र में फैला है, जहां पिछली पांच शताब्दियों में निर्मित 100 ऐतिहासिक महत्व के स्मारक हैं। जो मेट्रो की लाइन नं. 2 से कनेक्टिड हैं। इसके आसपास जमाली कमाली मस्जिद, कुली खान का मकबरा, गंधक की बावली, राजों की बावली, माधी मस्जिद और बलबन का मकबरा है - जो सभी एक-दूसरे के समीप ही हैं। इसके बाद आप समीपवर्ती परिसर देख सकते हैं, जहां कुतुब मीनार के अलावा कुव्वतुल इस्लाम मस्जिद, अलाई गेट, अलाई मीनार, लौह स्तम्भ और अल्तमश, अलाउद्दीन खिलजी तथा इमाम जामिन के मकबरे स्थित हैं, जिसके चारों और जैन मंदिर के अवशेष मौजूद हैं।

क्या खाएं: कुतुब परिसर की अपनी यात्रा के बाद आप कुतुब परिसर से आटो रिक्शा द्वारा जाकर 2 कि.मी. दूर महरौली के अम्बावत परिसर में स्थित प्रसिद्ध थाई रेस्तरां में भोजन का आनंद ले सकते हैं। अथवा आप ग्रेटर कैलाश-II, कालकाजी और चित्तरंजन पार्क भी जा सकते हैं,  जहां क्लासी रेस्तरां से लेकर मॉडेस्ट ज्वाइंट में खाने-पीने की व्यापक रेंज उपलब्ध है। आप स्थानीय बस, आटो या टैक्सी के द्वारा वहां पहुंच सकते हैं। इनकी दूरी लगभग 7-8 कि.मी. है।

 

खरीदारी: खरीदारी के शौकीनों के लिए अम्बावत परिसर में पर्याप्त विकल्प हैं जहां फैशनेबल इंडियन डिजाइनर स्टोर और बुटीक हैं।

 

देर अपराह्न / सायंकाल


क्या देखें:  सायंकाल में गार्डन ऑफ फाइव सेंसिज़ में प्रकृति के साथ साक्षात्कार करें। लगभग 7-8 कि.मी. दूरी के लिए आप आटो या टैक्सी ले सकते हैं। यह गार्डन व्यक्तियों द्वारा स्वयं को पर्यावरण से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। दिल्ली पर्यटन एवं विकास निगम (डीटीटीडीसी) द्वारा विकसित यह अनोखा गार्डन कुतुब हेरिटेज जोन के पास स्थित है। यह 20.5 एकड़ क्षेत्र में फैला है, जिसमें 14 फूड स्टाल, 16 क्राफ्ट स्टाल और प्राकृतिक दृश्यावली है। यदि आर भाग्यशाली हुए, तो यहां आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।

 

क्या खाएं: यहां अनेक उच्च-स्तरीय रेस्तरां हैं। यहां स्थित मैजिक में आप भोजन का आनंद ले सकते हैं, अथवा आटो या टैक्सी लेकर लगभग 3 कि.मी. दूर साकेत स्थित सिलेक्ट सिटीवाक् भी जा सकते हैं, जहां सभी के स्वाद और जेब के अनुसार एक विशाल फूड-कोर्ट है। एक अन्य विकल्प ग्रेटर कैलाश-II है, जहां आप आटो या टैक्सी से जा सकते हैं, यह स्थान लगभग 5  कि.मी. दूर है।

 

खरीदारी: सिलेक्ट सिटीवाक् मॉल और डीएलएफ मॉल में आपको व्यस्त रखने के लिए अनेक दुकानें हैं।