About Delhi
About Delhi

शहर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण


टूर संचालन कार्यक्रम: प्रतिदिन सोमवार को छोड़कर

 

प्रातःकालीन टूर (नई दिल्ली): प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक
(वातानुकूलित बस, रु. 207/- प्रति व्यक्ति)

 

दिखाए जाने वाले स्थान

लक्ष्मी नारायण मंदिर: बिरला मंदिर के नाम से प्रसिद्ध, उड़ीसा शैली में 1938 में निर्मित यह विशाल हिन्दू मंदिर प्रख्यात बिरला परिवार द्वारा बनवाया गया था। इस मंदिर में सभी धर्म के अनुयायी पूजा-अर्चना कर सकते हैं।


 

 

कुतुब मीनार: कुतुब मीनार अफ़गान वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह मीनार 72.5 मीटर ऊंचा वायसरायटावर है, जिसका निर्माण कार्य 12वीं शताब्दी के अंतिम वर्ष में कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा आरंभ कराया गया था, जिसे बाद में उसके उत्तराधिकारी द्वारा पूरा किया गया। इसे विश्व विरासत वाले स्थान का दर्ज़ा दिया गया है।

बहाई मंदिर: कालकाजी पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर को इसके संगमरमर से बने विशिष्ट कमल के फूल के आकार के कारण "लोटस टैम्पल" के नाम से भी जाना जाता है।इसका निर्माण 1987 में बहाई सम्प्रदाय के अनुयायियों द्वारा कराया गया था। यह मंदिर शुद्धता और सभी धर्मों की समानता का प्रतीक है।

(सोमवार को बंद)

 

 

 

गांधी स्मृति: गांधी स्मृति: इस स्मारक में शामिल हैं: (क) महात्मा गांधी की स्मृतियों और उनके विचारों को दर्शाने के लिए विजुअल आस्पेक्ट, (ख) गांधी को एक महात्मा बनाने वाले जीवन मूल्यों पर ध्यानाकर्षण पर केन्द्रित शैक्षणिक आसपेक्ट, और (ग) कुछ महसूस की जाने वाली आवश्यकताओं के अनुपालन में गतिविधियों की शुरुआत के लिए सर्विस आसपेक्ट।

संग्रहालय में महात्मा गांधी द्वारा यहां बिताए गए वर्षों के दौरान लिए गए फोटोग्राफ़, मूर्तियां, पेंटिंग, फ्रेस्कॉस, शिलालेख और उपयोग की गई वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं। गांधीजी की व्यक्तिगत वस्तुओं को यहां सावधानीपूर्वक सहेज कर रखा गया है।

मार्गस्थ स्थान: इंडिया गेट, संसद भवन, दूतावास एरिया आदि.

ऑनलाइन बुकिंग

 

 

अपराह्न टूर (नई दिल्ली): दोपर 02:15 बजे से सायं 6:00 बजे तक
(वातानुकूलित बस, रु. 207/- प्रति व्यक्ति)

 

दिखाए जाने वाले स्थान


लाल किला: आगरा में ताज महल के निर्माता शाहजहां द्वारा निर्मित, लाल किले का निर्माण 1639 से 1648 के मध्य हुआ (सोमवार को बंद) पुराना किला: केवल सोमवार को.

 

पुराना किला: केवल सोमवार को.

 

ऑनलाइन बुकिंग

राजघाट: काले संगमरमर का एक साधारण चौकोर पत्थर उस स्थान पर लगा है, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अंतिम संस्कार किया गया था।

 

 

 

 

 

 

हुमायूं का मकबरा: इस स्मारक का निर्माण, हुमायूं की विधवा, रानी हाजी बेगम द्वारा 16वीं शताब्दी में कराया गया था, इसे आगरा स्थित ताजमहल की नकल माना जाता है।

 

 

 

मार्गस्थ स्थान: फिरोज शाह कोटला, इंदिरा गांधी स्टेडियम, शक्ति स्थल, पुराना किला आदि.

 

 

उपर्युक्त दो टूर मिलाकर एक पूर्ण दिवसीय साइट सीइंग टूर बनाया जा सकता है

(वातानुकूलित बस, रु. 310/- प्रति व्यक्ति)

ऑनलाइन बुकिंग