Entertainment
Entertainment

मनोरंजन


दिल्ली सदा से एक रोचक शहर रहा है जहां एक विश्वव्यापी संस्कृति है जो जीवन के हर क्षेत्र में दिखाई पड़ती है। दिल्ली में अनेक मनोरंजक स्थल है। सिनेमा हॉल, पब, होटल और मनोरंजक केंद्रों जैसे मनोरंजन के स्थल हैं जो प्रतिदिन खुले रहते हैं। यहां विश्वस्तरीय मल्टीप्लेक्स जैसे पीवीआर, बिग सिनेमा, फन सिनेमा, डीटी सिनेमा आदि हैं। दिल्ली की नाइट-लाइफ में क्लब, बार, रेस्तरां आदि शामिल हैं, जहां आपको गुणवत्तापरक सेवा के साथ ही विश्वस्तरीय माहौल की झलक मिल सकती है।

दिल्ली के ऑडिटोरियमों में सांस्कृतिक और मनोरंजक कंसर्ट आदि पूरे वर्ष आयोजित होते रहते हैं, जिन्हें दिल्ली के लोग बड़े चाव से देखते हैं। लाइव कंसर्ट और नाटकों आदि का आयोजन भी नियमित रूप से होता रहता है जो शहर की मनोरंजन की अवधारणा को बढ़ावा देते हैं। दिल्ली में शानदार मॉलों और शॉपिंग कॉम्पलेक्सों के विकसित होने से, आपको एक ही छत से नीचे खरीदारी और खाने-पीने की सुविधा मिलेगी। ये शॉपिंग मॉल विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सेवाएं देते हैं जिनमें रेस्तरां, शान दिखाते शोरूम, सस्ते किराना स्टोर, प्ले स्टेशन और काफी कुछ शामिल है।