About Delhi
Cultural Itinerary

सांस्कृतिक यात्रा कार्यक्रम


Cultural Itinerary

सांस्कृतिक यात्रा कार्यक्रम

प्राचीन काल में दिल्ली अनेक मुगल, राजपूत और अफगानी साम्राज्यों की राजधानी रही थी। फलस्वरूप, दिल्ली विभिन्न संस्कृतियों को अपने में समेटे दिल्ली का एक मिश्रित इतिहास रहा है। दिल्ली में अनेक संग्रहालय है. जो विभिन्न काल की कलाकृतियों और मूर्तिकला को प्रदर्शित करते हैं। ऐतिहासिक लाल किले में स्थित पुरातत्व संग्रहालय, में मुगलकालीन वस्तुओं का संग्रह है। यहां कैलिग्राफी जैसी ललित कला को प्रदर्शित करने वाली पांडुलिपियां प्रदर्शित की गई हैं। यहां उस काल की चित्रकला, कपड़े और कॉस्ट्यूम भी देखे जा सकते हैं। यहां एक खंड 1857 के युद्ध के अवशेषों को समर्पित है जिसमें नक्शे और हथियार प्रदर्शित हैं। भारतीय युद्ध स्मारक संग्रहालय भी लाल किले में है, जहां पानीपत के लड़ाई की स्मृतियों को सहेजा गया है साथ ही प्रथम विश्व युद्ध में इस्तेमाल हथियारों और वर्दियां भी यहां प्रदर्शित हैं। इंडिया गेट के समीप राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा है। यहां कला संबंधी संदर्भ पुस्तकालय है, जिसमें पुस्तकों का विशाल संग्रह है। यहां के काउंटर पर सर्वश्रेष्ठ आर्ट रीप्रोडक्शंस बिक्री के लिए उपलब्ध रहते हैं। दिल्ली कैंट स्थित वायु सेना संग्रहालय भारतीय वायु सेना के इतिहास को प्रदर्शित करता है एवं यहां हवाई जहाजों तथा हथियारों का विशाल संग्रह रखा गया है।