About Delhi
Relax and Rejuvenate

विश्राम करें तरोताज़ा हो जाएं


किसी भी दिन यदि आप यात्रा कार्यक्रम के अनुसार शहर में नहीं घूमना चाहते, तो ठहरें और शहर के किसी स्पॉ में जाकर तरोताज़ा हो जाएं। सभी लग्ज़री और पांच सितारा होटलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्पॉ हैं। ये स्पॉ हॉलिस्टिक थेरेपी और मसाज के व्यापक वर्गीकरण ऑफऱ करते हैं जिनमें सर्वश्रेष्ठ ईस्ट्रन और वेस्टर्न प्रेक्टिस शामिल हैं। उनमें से कुछ का पता हमने आपकी जानकारी के लिए यहां दिया है।

 

अमन नई दिल्ली
ओबराय होटल को समीप
फोन: 43633333
www.amanresorts.com


अमात्रा
लि मेरिडियन होटल, 8, विंजसर प्लेस,
नई दिल्ली
फोन: 23460257, 23753048


अशोक होटल

50-बी,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली,
फोन:24122919
www.amatrraspa.com

 

 

औरा
दि पार्क,15, संसद मार्ग
नई दिल्ली,
फोन:23743000


तमाया हैल्थ क्लब
वसंत कॉन्टिनेंटल, बसंत लोक
नई दिल्ली,
फोन: 26148800, 26141177


कैराली आयुर्वेदिक हैल्थ रिज़ार्ट
120, अंधेरिया मोड़,
महरौली, नई दिल्ली,
फोन: 26802106, 26804879,
www.kairali.com

 

 

सेवर दि कल्चर करी
दर्शनीय स्थल के भ्रमण को आधे दिन का विराम दें (विशेषकर सायंकाल में) और इसके बजाय कला, संगीत, नाटक और साहित्य से जुड़ें। आप मंडी हाउस क्षेत्र में कुछ उत्कृष्ट परफोर्मेंस अथवा प्रदर्शनियों का अनुभव ले सकते हैं, जहां सभागार काफी संख्या में हैं और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के स्थल जैसे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एन एस डी), कत्थक केन्द्र, कमानी ऑडिटोरियम, ललितक कला अकादमी और संगीत नाटक अकादमी भी है। मंडी हाउस के दूसरी ओर सर्किल पर श्रीराम सेंटर है। इसके बाद तानसेन मार्ग है, जहां संगीत भारती में बच्चों के लिए संगीत और नृत्य की कक्षाएं आयोजित होती हैं। पास ही त्रिवेणी कला संगम है, जहां आर्ट गैलरी एवं थियेटर है। मंडी हाउस क्षेत्र के बाहर भी अनेक अन्य ऑडिटोरियम हैं।


रात्रि विचरण का आनंद लें
यदि आप पार्टियों के शौकीन हैं तो आप दिल्ली की नाइट-लाइफ का मज़ा लें। चाहे आप नाच के दीवाने हों या सिर्फ थिरकना चाहते हैं, तो शहर में इसके ले अनेक विकल्प हैं। अतः पूरे दिन दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने के बाद शहर के किसी भी क्लासी पब, बार अथवा डिस्कोथेक में जाएं। और यदि आप इससे भी ज्यादा कुछ चाहते हैं, तो देर रात में आइसक्रीम का लुत्फ लेने के लिए इंडिया गेट जाएं। यहां का अनुभव अविश्वसनीय है।