About Delhi
Historical Itinerary

ऐतिहासिक यात्रा कार्यक्रम


Historical Itinerary
दिल्ली के समृद्ध इतिहास इसके शानदार स्मारकों से प्रत्यक्ष दिखाई देता है। पुरानी दिल्ली में शिल्पकला के महान आश्चर्य हैं, जिनमें से तीन को विश्व विरासत का दर्ज़ा दिया गया है- कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा और लाल किला (रेड फोर्ट)। हुमायूं का मकबरा और 72.5 मी. ऊंची कुतुब मीनार दिल्ली में शिल्पकला के महान उदाहरण हैं। महान मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा निर्मित लाल किला 2.4 कि.मी. क्षेत्र में बना है तथा लाल पत्थर से निर्मित है। शाहजहां द्वारा निर्मित जामा मस्जिद भी दिल्ली को दिया गया एक अन्य शानदार तोहफा है। अक्षरधाम मंदिर और बहाई मंदिर (लोटस टैम्पल) को देखने प्रतिदिन हजारों यात्री आते हैं। दिल्ली के विभिन्न स्मारक ब्रिटिश काल की उपनिवेशीय शिल्पकला को प्रदर्शित करते हैं। इनमें कुछ उल्लेखनीय भवन हैं - राष्ट्रपति भवन, सचिवालय भवन, राजपथ और भारत का संसद भवन। अन्य प्रसिद्ध स्मारकों में भारत का युद्ध स्मारक इंडिया गेट, 18वीं सदी की वेधशाला, जंतर मंतर और 5वीं शताब्दी ई.पू. का किला, पुराना किला है।