About Delhi
Faith Itinerary

धार्मिक यात्रा कार्यक्रम


Isckon Temple

धार्मिक यात्रा कार्यक्रम

दिल्ली में भारत की धार्मिक आस्था की विभिन्नता की झलक भी मिलती है। यहां अनेक मंदिर, मस्जिद,  गुरुद्वारे और गिरजाघर हैं। दिल्ली में भारत की सबसे बड़ी मस्जिद, जामा मस्जिद है और विश्व का सर्वाधिक देखे जाने वाला वैषणव मंदिर, बिरला मंदिर है। यहां का लोटस टैम्पल बहाई समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है जो ईश्वर की पवित्रता और एकरूपता तथा सभी धर्मों की समानता का प्रतीक है। जेम्स स्कीनर द्वारा निर्मित उत्तरी दिल्ली स्थित सेंट जेम्स चर्च दिल्ली का सबसे प्राचीन चर्च है। यह चर्च केवल रविवार को खोला जाता है। दिल्ली में एक अन्य धार्मिक स्थल, प्रसिद्ध गुरुद्वारा बंगला साहिब है, जो दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के नजदीक स्थित है।  धार्मिक स्मारकों की सूची में जुड़ा नवीनतम नाम प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर का है। हाल ही में बालुई पत्थर से निर्मित यह मंदिर अपनी शानदार नक्काशी और सुंदर लॉन के लिए प्रसिद्ध हो चुका है। इसके अलावा कुछ अन्य दर्शनीय मंदिर भी हैं जिनमें छतरपुर मंदिर, इस्कॉन मंदिर और हनुमान मंदिर का नाम लिया जा सकता है।