About Delhi
Itinerary

तीन दिवसीय यात्रा कार्यक्रम


Day 1 Same as One Day Itinerary
Day 2 Same as Two Days Itinerary
Day 3

पहला दिन - एक दिवसीय यात्रा कार्यक्रम के अनुसार
दूसरा दिन - दो दिवसीय यात्रा कार्यक्रम के अनुसार
तीसरा दिन

प्रातःकाल


क्या देखें: प्रातः 9 बजे अपने दिन की शुरुआत लोटस टैम्पल के भ्रमण से करें, जो राजधानी का एक अन्य महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल है। लोटस टैम्पल पहुंचने के लिए आपको स्थानीय बस, आटो/टैक्सी लेनी होगी। बहाई समुदाय के अनुयायियों द्वारा निर्मित आधे खुले कमल के आकार वाले इस आधुनिक स्थापत्यकला के उदाहरण को देखें। यहां से आप स्थानीय बस अथवा आटो/टैक्सी के द्वारा एक आकर्षक मुगलकालीन स्मारक हुमायूं के मकबरे पहुंच सकते हैं। इसकी दूरी लगभग 7 कि.मी. है। इस शानदार स्मारक और इसके परिसर स्थित अन्य स्मारकों को देखने के लिए यहां कुछ समय बिताएं। इस मकबरे से लगभग 2 दूर उत्तर में निज़ामुद्दीन की दरगाह है, जो प्रसिद्ध सूफ़ी संत निज़ामुद्दीन औलिया का मकबरा है। यहां आसपास की भीड़भाड़ की परवाह किए बिना खाने-पीने की बिकती रोचक चीजों पर ध्यान दें। इसके बाद आपका अगला पड़ाव लोधी गार्डन है। एक विशाल, बेतर संरक्षित बाग के साथ-साथ आप कुछ अलंकृत मकबरों और स्मारकों को यहां देख पाएंगे, जो लोधी और सैयद वंशों से ताल्लुक रखते हैं।

 

क्या खाएं: यदि आप थकान महससू कर रहे हैं, तो आप आटो/टैक्सी से जाकर खान मार्किट में लंच ले सकते हैं, जो खाने के शौकीनों के लिए अच्छी जगह है। यह लगभग 2 कि.मी. दूर है।

 

खरीदारी: पुस्तकें, जूते, प्राचीन वस्तुए, डिजाइनर कपड़े - खान मार्किट इनके लिए प्रसिद्ध है।


देर अपराह्न / सायंकाल

खान मार्किट से आप आटो/टैक्सी द्वारा लगभग 2 कि.मी. की दूरी पर स्थित सफदरजंग के मकबरे पर जा सकते हैं। 300 वर्ग कि.मी. से अधिक फैले क्षेत्र में शानदार मकबरा बाग के बीच में है, जहां तालाब और फव्वारे भी हैं। यहां से आप मेट्रो द्वारा हौज खास  पहुंच सकते हैं, जो लगभग 4 कि.मी. दूर है और वहां से 12-15 मिनट पैदल चलकर आप हौज खास विलेज पहुंच सकते हैं। यह इलाका फिरोजशाह तुगलक के शासनकाल में बसा था।

 

क्या खाएं: नज़दीक ही डिफेंस कालोनी एक बेहतर स्थान है। लगभग 5 कि.मी. दूर यहां पहुंचने के लिए आप स्थानीय बस,आटो/टैक्सी ले सकते हैं। यहां आपको उच्च-स्तरीय होटलों से लेकर नियमित रूप से खाद्य पदार्थ बेचने वाले रेस्तरां मिल जाएंगे। दिल्ली हाट एक अन्य विकल्प है, जहां आप पैन-इंडियन पकवानों का स्वाद ले सकते हैं। यहां आप मेट्रो, अथवा आटो/टैक्सी द्वारा पहुंच सकते हैं।

 

खरीदारी: एक ग्रामीण परिवेश में स्थापित, हौज खास विलेज में अनेक बुटीक हैं जो कपड़े और कलाकृतियां बेचते हैं। आप श्री अरबिंदो मार्ग पर बने दिल्ली हाट से भी खरीदारी कर सकते हैं। यह क्राफ्ट बाज़ार भारतीय संस्कृति का वास्तविक रूप दिखाता है।