About Delhi
Culture  of Delhi

दिल्ली की संस्कृति


दिल्ली भारत की पारंपरिक और वर्तमान राजधानी है। दिल्ली पूर्व दिशा में यमुना नदी द्वारा निर्मित एक त्रिभुज भूमि और पश्चिम तथा दक्षिण की ओर से अरावली श्रंखला से घिरी है।

 

दिल्ली ने केवल उत्तर भारत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक केन्द्र है, बल्कि लघु उद्योगों का भी सबसे बड़ा केन्द्र है। आई.टी.सेक्टर, हैंडलूम, फैशन, टेक्सटाइल और इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री का दिल्ली की अर्थव्य्वस्था में बहुत योगदान है।

 

दिल्ली शहर चार राज्यों अर्थात् हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब से घिरा है, जिनका दिल्ली की जीवनशैली पर बहुत प्रभाव है। दिल्ली एक महानगर है जहां के लोग नए विचारों और नई जीवन शैली वाले हैं। यहां भारत के सभी प्रमुख त्यौहार मनाए जाते हैं तथा सामाजिक और सांस्कृतिक समारोहों में विभिन्न में एकता के दर्शन होते हैं। चाहे होली हो, दीवाली, ईद, गुरु पर्व, बुद्ध पूर्णिमा अथवा क्रिसमस, आप विभिन्न सम्प्रदायों के लोगों के बीच समान उत्साह और उमंग देख सकते हैं।