Shopping

दिल्ली में खरीदारी


मध्यकाल से ही, दिल्ली उत्तर भारत का सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र रहा है। इसके कई इलाके जैसे शेख सराय और यूसुफ सराय, दिल्ली के प्राचीन व्यापारिक शहरों के नाम से बने हैं। आज, शहर के बाज़ारों के बावजूद, दिल्ली शहर में हर तरफ अनेक शॉपिंग कॉम्पलेक्स, हब, होलसेल मार्किट बन चुके हैं।

दिल्ली आने वाले किसी भी पर्यटक के यात्रा कार्यक्रम के चार्ट में शॉपिंग हमेशा सबसे ऊपर रहती है। पर्यटकों की पसंद में सभी चीजें रहती हैं, जैसे आभूषण, कारपेट, हस्तशिल्प, कीमती पत्थर, सिल्क और सिल्वर वेयर - सभी भारत के पर्याय हैं। कनॉट प्लेस, करोल बाग, सरोजिनी नगर मार्किट और चांदनी चौक खरीदारी के प्रमुख क्षेत्र हैं। संसद मार्ग के समीप, बाबा खड़क सिंह मार्ग पर विविध प्रकार की सामग्री वाले एम्पोरियम हैं, जहां भारत के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध हस्तशिल्प और कलाकृतियां सरकार द्वारा नियंत्रित मूल्यों पर एक ही छत के नीचे मिल जाते हैं। 

दिल्ली मार्किट की अपनी विशिष्ट खासियत यह है कि प्रत्येक शॉपिंग हब की अपना अलग माहौल और विशेषता है। हौज खास विलेज, कनॉट प्लेस और चांदनी चौक की अलग-अलग विशिष्टताएं हैं और उनके अपने आकर्षण हैं, तो भी ये सभी स्थान इस ऐतिहासिक शहर की विशेषता प्रदर्शित करते हैं। शहर की वास्तविक संस्कृति और परांपराओं को जानने के लिए, बेहतर है कि आप यहां के बाज़ारों में जाएं अथवा यहां चहलकदमी करें, क्योंकि यहां आने वालों को ही पारंपरिक संस्कृति के सबसे अधिक दर्शन होते हैं।